Dark Cloud Cover Pattern क्या है और इसको कैसे उपयोग करे?

 

 Dark Cloud Cover Pattern क्या है और इसको कैसे उपयोग करे?

दोस्तो, आपको यह कैंडल का नाम अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह एक बेहतरीन कैंडल है जिसका उपयोग करके प्रॉफिट बनाया जा सकता है। 
जापान के लोगो ने Dark Cloud Cover Pattern का नाम “काले बादल” के ऊपर रखा है जो की बारिश के समय आपको देखने को मिलते है। 
Dark Cloud Cover Pattern एक bearish candle pattern है जिसका मतलब है की अब किसी शेयर या कमोडिटी में गिरावट आने की संभावना है। 
Dark Cloud Cover Pattern दो कैंडल से मिलके बनता है, इसकी रचना ऊपर वाली फोटो में देख सकते है।
Dark Cloud Cover Pattern में जो पहली कैंडल है वह Long bullish यानी लंबी तेजी को दिखाने वाली कैंडल है। 
यह कैंडल पैटर्न में डायरी कैंडल उसको Long Bearish candle कहा जाता है और यह लाल रंग के साथ लंबी मंदी या गिरावट को दर्शाती है। 
यहां आपको बतादे, जब यह कैंडल चार्ट में बने तब लंबी तेजी के बाद बनना चाहिए या दूसरे शब्द में कहे तो चार्ट के Top पर बनना चाहिए। 
जब यह कैंडल चार्ट में बनके तैयार हो जाता है तब शेयर में तेजी की संभावना खत्म हो जाती है और मंदी आने कि संभावना बढ़ जाती है।

Dark Cloud Cover candle Pattern कैसे बनता है?

Dark Cloud Cover में जो पहली कैंडल है वह Long bullish होनी चाहिए या ज्यादा तेजी दिखाने वाली कैंडल होनी चाहिए। 
Dark Cloud Cover Pattern में जब दूसरी कैंडल बने तब वह Long bullish कैंडल के close prise से Gape up open होनी चाहिए। 
यानी दूसरे दिन की कैंडल अच्छी तेजी के साथ खुलनी चाहिए और जब एक कैंडल close हो तब पहली कैंडल के मध्य भाग से नीचे या Open Prise से थोड़ा ऊपर Close होना चाहिए। 
यह दूसरी कैंडल Long Bearish यानी लंबी गिरावट को दिखाने वाली कैंडल होनी चाहिए। 
ध्यान रखे दूसरी कैंडल पहली कैंडल का Low को नही तोड़ना चाहिए उसके ऊपर ही रहना चाहिए। 
Dark Cloud Cover candle Pattern में दूसरी कैंडल का Volume पहली कैंडल के Volume से ज्यादा होना चाहिए ऐसी स्थिति में यह कैंडल अच्छे से काम करती है। 
कई बार अलग अलग मार्केट में देखा गया है की जब Dark Cloud Cover Pattern बनता है उसके बाद की कैंडल कई बार अच्छी मंदी या gape down के साथ open होता है अगर ऐसा होता है तो यह आपके लिए Sell की पोजिशन बनाने का पूर्णरूप से Confirmation कहलाएगा। 
यहां ध्यान रहे पहली कैंडल Bullish marubozu और दूसरी कैंडल Bearish marubozu हो सकती है।
दोनों कैंडल Marubozu और सामान्य दोनो ऐक ही प्रकार से कम करते है। 
Dark Cloud Cover Pattern Intraday chart, Daily chart और Weekly Chart ऐसे सभी तरह के चार्ट में अच्छे से काम करता है और अच्छा परिणाम दे देता है। 
यहां ज्यादातर यह कैंडल को Daily chart में अच्छे से काम करते हुआ देखा गया है। 
जब यह कैंडल किसी चार्ट में बनता है उसके बाद मार्केट में जो Seller है उनकी पकड़ काफी मजबूत हो जाती है और शेयर में गिरावट आती है। 

Dark Cloud Cover Pattern कैसे काम करता है?

मानले, आपने कल Daily chart या किसी अन्य चार्ट में Dark Cloud Cover Pattern को बनते हुए देखा है। 
अब दूसरे दिन आपको यह देखना है की नई कैंडल Dark Cloud Cover Pattern की दूसरी कैंडल के Low Prise के नीचे या फिर Gape down खुलना चाहिए। 
अगर ऐसा नहीं होता तो जबतक नई कैंडल का Prise Dark Cloud Cover Pattern की पहली कैंडल के Low के नीचे Close नही होता तब तक आपको बाजार में Sell की पोजिशन नही बनानी है।
जब शेयर का भाव Dark Cloud Cover Pattern की पहली कैंडल के Low के नीचे चला जाए उसके बाद आपको Selling करना है और Dark Cloud Cover Pattern की दूसरी कैंडल यानी Long Bearish कैंडल के High Prise के थोड़ा ऊपर का Stop Loss लगाना है।
Dark Cloud Cover Pattern में ध्यान रखने वाली बाबत
  • यह कैंडल में पहली कैंडल Long bullish और दूसरी कैंडल Long Bearish होना चाहिए। 
  • दूसरी कैंडल Gape up Open होना चाहिए। 
  • दूसरी कैंडल का Prise पहली कैंडल के High Prise के पार नहीं जाना चाहिए। 
  • दोनो कैंडल Marubozu हो सकती है। 
  • दोनो कैंडल में वॉल्यूम बढ़ते हुए क्रम में होना चाहिए। 
Dark Cloud Cover Pattern कैसे काम करता है इनको हम एक उदाहरण से अच्छे से समझते है। 

आप ऊपर वाले चार्ट को गौर से देखिए यह Daily chart है।
यहां चार्ट में दिखाई देता है की शेयर में लंबी तेजी या up trend के बाद top पर Dark Cloud Cover Pattern बनता दिखाई दे रहा होगा। 
अब हमे बाजार में Sell करने के लिए यह देखना होगा की Dark Cloud Cover Pattern के बाद की नई कैंडल का भाव जबतक Dark Cloud Cover Pattern की पहली कैंडल के Low के नीचे चला जाए। 
आप चार्ट में देख सकते है की Dark Cloud Cover Pattern तीसरी कैंडल का भाव पहली कैंडल के Low के नीचे चला गया है। 
अब आपको यहां Sell की पोजिशन बनानी है और Dark Cloud Cover Pattern के दूसरी कैंडल के High Prise पर Stop Loss लगाना है। 
कई बार मार्केट में ऐसा Movement आता है की शेयर में वापस तेजी आ जाति है इसीलिए Stop Loss लगाना अनिवार्य है। 
दोस्तो, आपने यहां Dark Cloud Cover Pattern के बारेमे विस्तार से जानकारी ली।
अगर शेयर बाजार के विषय में कोई भी सवाल है तो आप हमे comment के माध्यम से बताए और दूसरी कई कैंडल की जानकारी website पर है आप उनको जरूर देखे। 

Leave a comment