F&O पर बैन क्या है और क्यों होता है।
अगर आप F&O में ट्रेड करते है तो आपको कोनसे शेयर का F&O पर बैन लगा है और क्यों इसकी जानकारी होनी चाहिए।
कभी कभी Stock Exchange शेयर के F&O मे बैन लगाते है।जिस शेयर के F&O में बैन लगा हुआ है उसमे कोई नई पोजिशन यूनी Fresh Position नही बना सकते।
F&O बैन क्या है
Stock Exchange कभी कभी शेयर में होने वाले सट्टे को रोकने के लिए उसके F&O पर बैन लगा ती है, यहां ध्यान रहे की Stock Exchange को किसी शेयर के F&O को बैन करने के लिए कुछ नियम और सरते का पालन करना होता है।
किस कारण से किसी शेयर में F&O बैन किया जाता है?
Nse India ने F&O segment में “Number of Total Open Contracts” की एक Limit set की हुई है।
इसी contracts की maximum लिमिट को MWPL (Market wide Position Limit) कहते है।
अब समझे बात को ध्यान से…
जब किसी शेयर में Open Contracts बढ़ेगा तो वह MWPL की और बढ़ेगा। और जब इसमें 95% open contracts होगा तब इसमें F&O को ban कर दिया जायेगा जिससे कोई Fresh Position नही बना सकता लेकिन जो position पहले बनी हुई है उसको squre off किया जा सकता है।
एक बात और याद रखे की, Index के लिए MWPL नही होता इसीलिए जो निवेशक Index में F&O करते है उनको F&O बैन से गभराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
F&O बैन तब तक लागू किया जाता है जब तक उसमे Open Interest 80% हो जाय, उसके बाद F&O पर बैन हटाया जाता है।
- Stock Exchange के cash segment यानी equity में पिछले महीने के दौरान रोजाना ट्रेड होने वाले शेयरों की औसत संख्या का 30 गुना।
- नॉन-प्रमोटरों या फ्री फ्लोटिंग होल्डिंग के पास शेयरों की संख्या का 20 प्रतिशत।
यहां ऊपर वाले दो नियम को देखे….
ऊपर वाले ट्रेडर्स यदि F&O बैन का नियम का उल्लंघन करता है और शेयर में नई पोजिशन लेता है तो उस ट्रेडर्स पर बढ़ी हुई रकम का 1% जुर्माना देना होता है।
जुर्माने की रकम ₹5000 से ₹1लाख हो सकती है।
निवेशक को F&O बैन में ध्यान रखने वाली बाबत
अगर आप F&O में ट्रेड करते है तो आपको नुकसान न हो इसीलिए इससे बचने के लिए आपको किन किन से शेयर में F&O बैन लगा है उसकी जानकारी daily रखनी चाहिए।
आपको जिस भी शेयर में F&O ट्रेड करना होता है उसमे ध्यान रखे की Free फ्लोट कम हो, ऐसी स्थिति में कोई बड़े या फिर सट्टे वाले निवेशक इस शेयर की Liquidity में अपने हिसाब से हेरफेर करने के लिए ऐसी स्थिति का उपयोग करते है। और छोटे निवेशक इसमें लॉस करते है।
एक निवेशक होने के तौर पर आपको ध्यान देना होगा कि किसी भी शेयर में F&O बैन लगा है इस शेयर के F&O बैन जब तक नहीं हटा दिया जाता तब तक उस शेयर में गिरावट बनी रहती है।यह गिरावट सामान्य गिरावट से कही ज्यादा बड़ी होती है।
यह जरूर पढ़े: Intraday trading क्या है?करते समय किस बात का ध्यान रखे?
दोस्तो, आपको यह जानकारी कैसी लगी, आपको इनके विषय में कुछ समस्या हो तो हमे Comment करके पूछ सकते है।
हम आपको बताना चाहते है की हम यहां रोजाना Intraday शेयर और उनकी एनालिसिस और Prise Level पर बात करते है, आप उन्हें भी चेक कर सकते है।