IRCTC शेयर में गिरावट का कारण और आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए?
दोस्तो पिछले दिन यानी (19/10/2021) को irctc के शेयर में थोड़ी गिरावट दिखाई दी थी लेकिन आज ऐसा क्या हुआ जिसके कारण Irctc के शेयर में 19% की गिरावट हुई जानेंगे विस्तार से।
आप ऊपर वाले image को देखिए।
पिछले दिन(19/10/2021) को @5454.85 को close हुआ और आज के दिन @4909.40 के भाव पर open हुआ।
IRCTC के शेयर में गिरावट का मुख्य कारण
Irctc के शेयर में गिरावट के पीछे कोई News नही है लेकिन कुछ ऐसी F&O की जानकारी है जिसके कारण इतनी गिरावट हुई।
Irctc में गिरावट जानने के लिए आप यहां नीचे दिए कुछ point को देखना जरूरी है।
- IRCTC शेयर F&O मे भी trade होता है यह आपको पता होगा।
- अगर कोई ट्रेडर किसी शेयर को manipulate कर रहा है तो वह क्या करेगा? वह F&O में माल उठाएगा क्युकी इसमें cash मार्केट से सस्ता पड़ता है।
Nse India ने F&O segment में “Number of Total Open Contracts” की एक Limit set की हुई है।
इसी contracts की maximum लिमिट को MWPL (Market wide Position Limit) कहते है।
अब समझे बात को ध्यान से…
जब किसी शेयर में Open Contracts बढ़ेगा तो वह MWPL की और बढ़ेगा। और जब इसमें 95% open contracts होगा तब इसमें F&O को ban कर दिया जायेगा जिससे कोई Fresh Position नही बना सकता लेकिन जो position पहले बनी हुई है उसको squre off किया जा सकता है।
आज IRCTC के शेयर में अचानक MWPL 95% हो गया जिसके कारण जो बड़े ट्रेडर थे उसको दर लगा या अंदाज लगाया की इसमें F&O अभी ban होने वाला है।
सभी बड़े ट्रेडर जो Irctc में थे उसने अपनी F&O की posotion को बड़ी मात्रा में squre-off किया और जब बड़ी मात्रा में squre-off करने से इतनी गिरावट हुई।
आप ऊपर वाले NSE के रिपोर्ट देख सकते है जिसमे IRCTC के शेयर में MWPL 105%(>95%) के करीब हो गया।
यह भी पढ़े: Intraday Trading करते समय किस बात का ध्यान रखे
यहां और भी शेयर दिखाई दे रहे है जिसमे MWPL 95% से ज्यादा है तो उन सभी में आज गिरावट दिखाई दे रही है।
IRCTC में पोजिशन बनाने की रणनीती
अगर आप IRCTC का शेयर पहले खरीदकर रखे है तो गभराने की जरूरत नहीं है दो–तीन दिनों में मामला ठंडा पड़ जायेगा।
अगर आप New Position बनाना चाहते है तो कुछ दिनों का wait करे जब स्थिति संभले तब position बनाए।
आपको कोई समस्या है किसी शेयर के संबंधित तो comment करे।