Morning Star Candle Pattern In Hindi

 Morning Star Candle Pattern In Hindi

सामान्य कैंडल एक या दो कैंडल से मिलके बनता है लेकिन मोर्निंग स्टार कैंडल पैटर्न तीन कैंडल से मिलके बनता है। 

मॉर्निंग स्टार कैंडल को चार्ट में पहचानना थोड़ा मुस्कील है लेकिन कुछ practice के बाद अच्छे से पहचान सकते है। 

Morning star candle का मतलब “सुबह का तारा” ऐसा होता है जिसको सूर्य भी कहते है। 

मॉर्निंग स्टार कैंडल पैटर्न क्या है?

मॉर्निंग स्टार कैंडल पैटर्न

मॉर्निंग स्टार कैंडल में पहली कैंडल लंबी मंदी(long bearish), दूसरी कैंडल तेजी या मंदी कोई भी हो सकती है और तीसरी कैंडल लंबी तेजी(long bullish) होती है। 
Morning Star Candle Pattern एक Bullish(तेजी) को दिखाने वाली कैंडल है। 
जब चार्ट में अच्छे से मॉर्निंग स्टार कैंडल बनती है तब वहासे शेयर में तेजी आने की संभावना बढ़ जाती है। 
मॉर्निंग स्टार कैंडल से आप intraday और swing trading करके अच्छा proffit बना सकते है। 
अगर आप intraday में यह कैंडल को देख रहे है तो 10 मिनिट के चार्ट और swing trading के लिए देख रहे है तो 1 day का चार्ट देखना चाहिए। 

मॉर्निंग स्टार कैंडल की पहचान

मॉर्निंग स्टार कैंडल को चार्ट में देखना इतना आसान भी नहीं होता। 
अगर देखने में गलती हो गई तो यहां नुकसान उठाना पड़ सकता है इसीलिए यहां बताए गई step को देखिए…
  • मॉर्निंग स्टार कैंडल हमेशा Down trend मे बनना चाहिए। 
  • मॉर्निंग स्टार कैंडल में पहली कैंडल Long bearish और तीसरी कैंडल long bullish होनी चाहिए। 
  • दूसरी कैंडल पहली कैंडल से gape down open होनी चाहिए। 
  • तीसरी कैंडल दूसरी कैंडल से gape up open होनी चाहिए। 
  • तीसरी कैंडल पहली कैंडल के High prise के नीचे और मध्य के ऊपर होनी चाहिए। 
  • यहां तीनो कैंडल का volume बढ़ते हुआ होना चाहिए। 
जब ऊपर वाली सरतो (conditions) के अनुरूप कोई कैंडल बने तो उसको मार्निंग स्टार कैंडल समझना चाहिए। 
जब मॉर्निंग स्टार कैंडल बने उसके बाद जब अगली कैंडल में confirmation हो जाए तब Buy की पोजिशन बनानी है। 
मॉर्निंग स्टार कैंडल की पहचान

आप ऊपर वाले फोटो में देखिए जब चार्ट में यह कैंडल कुछ इस प्रकार से बनना चाहिए। 

अगर हम यहां पहली कैंडल के High और open prise, दूसरी कैंडल के Low prise और तीसरी कैंडल के open prise को लाइन करके देखे तो यह हैमर कैंडल (hammer candle) बनेगी।
मॉर्निंग स्टार कैंडल की पहचान

 

मॉर्निंग स्टार कैंडल पैटर्न की मदद से ट्रेड

यह कैंडल में ट्रेड लेने से पहले हमे कुछ बात का ध्यान रखना जरूरी है जैसे की…
मॉर्निंग स्टार कैंडल हमेशा चार्ट में लंबी गिरावट यानी down trend मे बने तो ही ट्रेड ले।
मॉर्निंग स्टार के बाद की कैंडल पहली कैंडल के High prise के ऊपर close होनी जरूरी है वरना उसके बाद की कैंडल देखे। 
मॉर्निंग स्टार कैंडल पैटर्न की मदद से ट्रेड

आप यहां ऊपर वाले चार्ट में देखिए। यहां एक शेयर का चार्ट लिया है जिसमे मॉर्निंग स्टार कैंडल बना है। 
अब हम चार्ट में यह कैंडल को conform करते है…
चार्ट के शेयर में थोड़ी गिरावट के बाद यह कैंडल बनी है यानी down trend मे बनी है। 
यह पहली कैंडल बेयरिश और तीसरी कैंडल बुलिश भी है। 
मॉर्निंग स्टार कैंडल के बाद की कैंडल bullish भी है और पहली कैंडल के high prise के ऊपर close भी हुई है। 
यह सब देखने के बाद हम इस शेयर में Buy की पोजिशन बनानी चाहिए। 
Buy की पोजिशन के लिए मॉर्निंग स्टार के बाद की कैंडल के High prise पे खरीददारी करनी चाहिए। 
Buy करने के साथ साथ यह मॉर्निंग स्टार कैंडल की दूसरी कैंडल के Low prise पर Stop Loss लगाना चाहिए। 
Note: यहां stop Loss लगाना बहुत जरूरी है क्योंकि यह गिरावट भी हो सकती है। 
अब शेयर के चार्ट में जब तक कोई ऐसा signal ना मिले जिससे गिरावट आ सके वहां तक शेयर में पोजिशन बनानी है और इसके बाद Proffit booking करनी है। 

Morning Star Candle Pattern मे ध्यान रखने वाली बाबत

मॉर्निंग स्टार कैंडल को सीखने के लिए बार बार अभ्यास करना जरूरी है। 
मॉर्निंग स्टार पैटर्न यहां बताई गई सभी सरत (conditions) के अनुसार होनी चाहिए। 
यह कैंडल में पोजिशन बनाते समय Stop Loss लगाना बहुत जरूरी है। 
अगर यह कैंडल up trend मे बने तो कोई ट्रेड नही करना चाहिए। 
जिस शेयर में बहुत ही ज्यादा prise ऊपर– नीचे होता हो उसमे अगर यह कैंडल बने तो भी ट्रेड नही करना चाहिए। 
Note: यहां दी गई जानकारी केवल आपको सीखना के मकसद से है हम यहां कोई Buy या Sell की tips नही दे रहे। आपको ट्रेड अपने एनालिसिस के आधार पर लीजिए। 
आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट में जरूर बताए। अगर शेयर मार्केट में आपका कोई सवाल है तो उसको भी बताए। 
Important information

Leave a comment