मारूबोजू कैंडल हिंदी|Marubozu Candle Pattern In Hindi
जोभी लोग शेयर मार्केट में निवेश करते है उसको शेयर की अच्छी Reacher आनी जरूरी है।
शेयर मार्केट में Fundamental analysis के साथ Tecnical analysis भी जरूरी है।
Tecnical analysis कैंडल पैटर्न के आधार पर किया जाता है।
आज हम कैंडल पैटर्न में से एक कैंडल Marubozu candle (मारूबोजु कैंडल) के बारेमे सीखेंगे।
यह भी पढ़े: Tecnical analysis क्या है और कैसे करे?
Marubozu candle kya hai (मारूबोजू कैंडल क्या है)
किसी भी शेयर या इंडेक्स के चार्ट में जिस कैंडल का ओपन प्राइज और लो प्राइज या फिर ओपन प्राइज और हाई प्राइज समान हो उस कैंडल को मारूबोजू कैंडल कहते है।
मारुबोज़ु कैंडल के प्रकार
मारूबोजू कैंडल दो(2) प्रकार की होती है।
- Bullish marubozu candle
- Bearish marubozu candle
Marubozu candle चार्टमें कैसी दिखती है इसको आप ऊपर वाले फोटो में देख सकते हैं।
चार्ट में marubozu candle की पहचान
Marubozu कैंडल को पहचानने में हमे कुछ बातो का ध्यान रखना पड़ेगा उसी को ही मरूबोजू कहते है।
- Marubozu कैंडल long bullish(लंबी तेजी) या long bearish (लंबी मंदी) की कैंडल होनी चाहिए।
- फोटो में दिखाई गई छोटी कैंडल को marubozu नही कहा जाता।
- Marubozu कैंडल किसी भी ट्रेंड में बन सकती है।
- Marubozu कैंडल में कलर का महत्व होता है।
- Marubozu candle intraday और long term दोनो में सही से काम करती है।
अब हम Marubozu candle के आधार पर ट्रेड कैसे ले वो सीखेंगे।
Marubozu candle की मदद से शेयर में पोजिशन
Marubozu candle मे उसके प्रकार के आधार पर ट्रेड लिया जाता है। जिस प्रकार की कैंडल बनती है उसके अनुरूप ट्रेड लिया जाता है।
•Bullish marubozu candle से ट्रेड
जब चार्ट में बुलिश मारूबोजु कैंडल बनती है तब शेयर में तेजी आने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
अगर शेयर में up trend चल रहा हो और उसके बीच में Bullish Marubozu candle बनती है तो उससे शेयर में और भी तेज़ी आ सकती है।
अगर शेयर down trend में हो और उसमे Bullish Marubozu candle बनती है तो वहां से down trend खत्म होके up trend आ सकता है।
आप ऊपर वाले चार्ट को ध्यान से देखिए।
जब चार्ट में Bullish Marubozu candle बनती है तब हमेशा Buy की पोजिशन बनानी चाहिए।
यहां आपको एक bullish marubozu कैंडल बनती दिखाई दे रही होगी।
जैसा कि हमने बताया जब चार्ट में bullish marubozu कैंडल बने तब शेयर में तेजी आती है।
यहां marubozu कैंडल बनने के बाद शेयर में तेजी आई है।
Marubozu कैंडल अगर आपको Intraday चार्ट में दिखाई दे तो इसी प्रकार ट्रेड कर सकते है।
यह कैंडल के साथ ट्रेड लेते समय आपको तेजी आने के अच्छे संकेत मिले तब ही ट्रेड लेना चाहिए।
Note: कई बार चार्ट में bullish marubozu candle बनने के बाद शेयर में मंदी(गिरावट) आती है इसीलिए हमेशा Stop lose लगाकर ट्रेड ले।
Bullish marubozu candle के दो(2) और प्रकार भी होते है।
आप यह ऊपर फोटो में देख सकते है।
अगर चार्ट में आपको Bullish Marubozu candle की जगह पे ऐसी कैंडल दिखे तो उसको भी marubozu कैंडल कहा जाता है।
यहां दोनो कैंडल में ध्यान देने वाली बाबत…
- Open Bullish Marubozu candle मे Lower shadow नही होना चाहिए।
- Close Bullish Marubozu candle में upper shadow नही होना चाहिए।
- इन दोनो कैंडल में वीक की साइज कैंडल की बॉडी की साइज के 5% होनी चाहिए।
यह दोनो कैंडल Bullish Marubozu candle के जैसे ही चार्ट में काम करती है।
तीनो कैंडल bullish marubozu, Open Bullish Marubozu और close Bullish Marubozu कैंडल चार्ट में समान रुप काम करते है।
•Bearish Marubozu से ट्रेड
ऊपर वाले फोटो में आप Bearish Marubozu candle को देख सकते है।
यह कैंडल intraday और F&O मे अच्छा प्रॉफिट बनाके देती है।
चार्ट में Bearish Marubozu candle बनने के बाद शेयर में seller की संख्या बढ़ जाती है और शेयर में गिरावट आती है।
आप पहले ऊपर वाले चार्ट को ध्यान से देखिए उसके बाद आगे पढ़िए…
आपको चार्ट में एक Bearish Marubozu candle बनती दिखाई दे रही होगी।
जब चार्ट में bearish marubozu candle बनती है तब हमे SELL की पोजिशन बनानी चाहिए।
जब यह कैंडल चार्ट में बनी उसके बाद कुछ समय में शेयर में लंबी गिरावट हुई।
अगर intraday मे यह कैंडल का उपयोग करते है तो 5 मिनिट का चार्ट में कीजिए।
यह कैंडल बनने के बाद जब तक ऐसी कैंडल नही बने जिससे ट्रेंड बदले तब तक Buy नही करना चाहिए।
- अगर चार्ट में up trend हो तक यह कैंडल दिखाई दे तो वहासे गिरावट की संभावना बढ़ जाती है।
- अगर चार्ट में down trend हो तक यह कैंडल दिखाई दे तो वहासे और भी ज्यादा गिरावट की संभावना बढ़ जाती है।
Bearish Marubozu candle के दो प्रकार है।
- Open Bearish Marubozu candle
- Close Bearish Marubozu candle
यह दोनो कैंडल में एक तरफ shadow होता है।
Close Bearish Marubozu candle में upper shadow और open bearish marubozu candle मे lower shadow होता है।
यहां shadow की लंबाई कैंडल के body से 5% होनी चाहिए।
यह दोनो कैंडल Bearish Marubozu candle के जैसे ही चार्ट में काम करती है।
Note: यहां दी गई जानकारी केवल सीखने के लिए है। यहां हम कोई Buy और sell का recommendation नही दे रहे।